आज का मौसम 20 जून: बंगाल समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार को कब मिलेगी राहत
नई दिल्ली, जून 20 -- दो हफ्ते के ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों में मॉनसून का पूरा असर दिख रहा है। बंगाल में मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने 16 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे के अंदर ही पूर्वी यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किमी प्रतिघंटे तक भी जा सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।कहां बरसेंगे बादल मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, सिक्किम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.