नई दिल्ली, अगस्त 20 -- 20 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा। पूरे भारत में मॉनसून अपने जोर पर है। गुरुवार को भी भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और बिहार तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, एमपी में विदिशा समेत ऐसे कई जिले हैं, जो अब भी अच्छी बारिश के इंतजार में हैं। विस्तार से जानिए कि आज कहां होगी बारिश। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम हिस्से में बहुत भारी बारिश होने वाली है। वहीं जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में भी तेज बारिश होगी। वहीं, उत्तराखंड में आने वाले 5 दिनों तक तेज बारिश की संभावनाएं हैं। इन राज्यों में 25 अगस्त तक छिटपुट बारिश के भी आसार हैं।MP भी जमकर भीगेगा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश म...