आज का मौसम 19 जुलाईः ऐक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-बिहार से कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- मॉनसून पर थोड़े समय के ब्रेक के बाद एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 19 जुलाई के अपडेट में कम से कम 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। कश्मीर में बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और नदियां उफान पर हैं। वहीं नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने की वजह से बारिश की गतिविधयां बढे़ंगी।कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून एक बार फिर सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.