नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- Aaj ka Mausam 14 April: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पूरे भारत के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहले हफ्ते में उत्तर भारत ने जमकर बारिश और ओलावृष्टि देखी, लेकिन अब जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बढ़ रहा है मौसम में गर्मी की मार भी बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और और बिहार के कुछ इलाकों में तेज धूप खिलेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के ऊपर जाने की आशंका है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। दिल्ली और उसके आसपास के राज्य भले ही इस समय गर्मी की तपिश झेलने की शुरुआत कर रहे हों, लेकिन पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.