नई दिल्ली, मई 3 -- मई के महीने में जहां लू लोगों के परेशान कर देती थी वहीं इस बार मौसम का मिजाज ही बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश की वजह से तापमान सामन्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से उत्तर, पश्चिम मध्य भारत में आंधी के साथ बारिश हो रही है। रबी की फसल भी लोगों के घरों तक पहुंच चुकी है। ऐसे में किसानों को भी इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है।राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली में दो दिनों...