आज का मौसमः दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली, जून 14 -- मॉनसून और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के बड़े हिस्से में मौसम करवट ले चुका है। मौसम विभाग ने 14 जून को भी बिहार, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कम से कम 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज गति से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा आंधी और बारिश की वजह से पेड़ गिरने की भी आशंकाहै। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण -पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसकी वजह से हवाओँ की गति 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की भी हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियों की भी संभावना है।इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश मॉनसून बिहार पहुंच चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.