नई दिल्ली।, जुलाई 11 -- Aaj Ka Mausam 11 July: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के एक बड़े हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अत्यधिक सक्रिय होने का अनुमान जताते हुए अगले एक सप्ताह के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड के कई संवेदनशील जिलों में अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के द्वारा 11 जुलाई को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, एक सक्रिय मॉनसून ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवातीय परिसंचरणों के प्रभाव के कारण देश में 16 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उत्तर-मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र भले ही कमजोर हो गया हो, ...