आज का मौसम: बिहार के अररिया, किशनगंज में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत इन 14 जिलों में भी बरसेंगे बदरा
पटना, जुलाई 15 -- आज का मौसम: बिहार के कई जिलों में रह-रह कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। आज सुबह के वक्त भोजपुर, पटना समेत कुछ अन्य जिलों में मौसम सुहाना रहा और हल्की बारिश भी हुई है। इधर मौसम विभाग ने बुधवार को अररिया और किशनगंज में अत्यधिक बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं कटिहार, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक राज्यभर में मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.