नई दिल्ली, जून 17 -- IMD 17 June Weather Forecast: देश का मौसम तेजी से बदलने वाला है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाके से लेकर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों तक झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कई राज्यों में आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि जहां पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, कमजोर मॉनसून के कारण दक्षिण बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में गर्मी और लू का असर जारी रहने का अनुमान है। 18 से 22 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, पंजाब, हर...