नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। सोमवार को ठंड ने दिल्लीवालों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कल दिनभर छाए बादल छाये रहे और बर्फीली हवाएं चली। ऐसे में सोमवार का दिन पिछले चार सालों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। एक दिन पहले की तुलना में दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में कोहरा और बर्फीली हवाओं के आसार हैं।चार साल का टूटा रिकॉर्ड मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2022 के बाद फरवरी महीने के लिए यह सबसे ठंडा दिन रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार की मध्य रात्रि से ही घना कोहरा छाने लगा। सोमवार की सुबह भी दिल्ली के पालम इलाके में घने कोहरे चलते दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक गिर गया। दिल्ली की मानक वेधशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.