आज का मौसम: चिलचिलाती गर्मी के बीच मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बिहार से केरल तक बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, मई 23 -- उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम वभाग का कनहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण पूर्वी अरब सागर, अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अन्य क्षेत्रों में पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। ऐसे में कई राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत की कोई खबर नहीं है। IMD के मुताबिक मानसून की वह से लक्षद्वीप, केरल, असम, मेघालय, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.