नई दिल्ली, मार्च 28 -- मार्च के महीने में गर्मी का प्रकोप भी देखने को मिला तो अब मौसम अपने तरह-तरह के रंग दिखा रहा है। आखिरी सप्ताह में भी बारिश मुसीबत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत 11 राज्यों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। कई जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।दिल्ली और यूपी में अभी बरसेंगे बादल मौसम विभाग की मानें तो 28 से 30 मार्च के बीच अभी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है। राजधानी में शुक्रवार को इस साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई, हालांकि दिन के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस...