नई दिल्ली, जून 6 -- शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी मिलाजुला रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की प्रेस रिलीज से यह जानकारी सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और तमिलनाडु, कर्नाटक व आसपास के क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: शनिवार को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट; आंधी की भी आशंका पश्चिमी और मध्य भारत की बात करें तो महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम मिश्रित रहने की संभावना है। महाराष्ट...