नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 29 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। शनिवार को उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि कुछ कम होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। 28 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि पूर्वी हिस्से में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। 29 अगस्त को मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। किसानों को खेतों में जलभराव से बचाव के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कल कैसा मौसम, 20 KM की स्पीड से हवा; 37 डिग्री तक जाएगा पारा दिल्ली में आने वाले दिनों में मौ...