नई दिल्ली, जून 24 -- IMD weather update today: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच देश के एक बड़े हिस्से के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मॉनसून ने महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना और ओडिशा के शेष हिस्सों को पूरी तरह से कवर कर लिया है। इसके साथ ही, मॉनसून के बादल छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई नए इलाकों में भी पहुंच चुके हैं। मौसम विभाग का स्पष्ट पूर्वानुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मॉनसून गुजरात, महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्सों और मध्य प्रदेश में दस्तक दे देगा। वहीं, इसके ठीक 3-4 दिन बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के बाकी हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू होने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हो गई हैं। हालांकि, मौसम का मिजाज अभी डबल फेस दिखा ...