नई दिल्ली, जुलाई 20 -- आज का मौसम, 21 जुलाई: यूपी में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि कई जिलों में बारिश आफत बन गई है। शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के टाह खुर्द कलां गांव में तीन मकान ढह गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीलीभीत में भी मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। इसके चलते स्कूलों में 21 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भारी बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। उधर, मौसम विभाग ने 12 जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 जिलों में बहुत भारी बारिश और 25 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक इस...