नई दिल्ली, मई 11 -- Aaj ka Mausam: मई के महीने में मौसम भारतवासियों को ठंडक का अहसास करा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) कि रिपोर्ट के मुताबिक 11 मई को भी देश के कई हिस्सों पर बदरा मेहरबान रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कि जम्मू-कश्मी, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना भी बनी हुई है। इन मैदानी इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश पर अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। हालांकि उत्तर भारत से नीचे की तरफ आने पर इसका प्रभाव कम होता दिख रहा है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों म...