नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Pisces Horoscope Today 25 July 2026: आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। मन में कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। कई दिनों से जिस काम को शुरू करने की सोच रहे थे, उस पर आज कदम बढ़ा सकते हैं। किस्मत भी आपका साथ देती हुई नजर आएगी, लेकिन सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत करते रहना जरूरी है। अगर किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जाना पड़े, तो काम बनने की संभावना है। किसी अनुभवी या बड़े व्यक्ति से हुई बातचीत आपके बहुत काम आ सकती है। उनकी एक सलाह आगे चलकर फायदा दे सकती है। धार्मिक कामों में भी मन लग सकता है। मंदिर जाना, पूजा करना या किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों की कोई अच्छी बात सुनकर खुशी होगी। अगर घर में किसी की पढ़...