नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- परिवार के साथ आज बिताया समय आपको सुकून देगा। साथ घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बनने की संभावना है। रोज की जिम्मेदारियों के बीच अपनों के लिए निकली फुरसत दिन को आनंदपूर्ण बनाएगी। प्रेम में मन की बात सामने रखने का अवसर मिलने के योग हैं। परिचितों की ओर से अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी को दिया उपहार रिश्ते का अपनापन बढ़ाएगा। मीन राशि के पहले भाव में वक्री शनि ऊर्जा धीमी रखेगा और साढ़ेसाती का मध्य चरण जिम्मेदारियां भारी महसूस कराएगा। फिर भी टिककर किए प्रयास का फल मिलने के संकेत हैं। शुरुआती व्यस्तता के बाद अपनों का साथ मन को हल्का करेगा। कुल मिलाकर दिन आरामदेह और सुखद रहेगा। यह भी पढ़ें- सूर्य के घर में चंद्र, केतु, गुरु युति, सिंह समेत इन 5 राशियों का बढ़ेगा धनमीन राशि करियर और शिक्षा राशिफल काम की...