नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Today panchang 9 July 2026, आज का पंचांग: आज 9 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और उन्हें भोग आदि लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है और पीले रंग की चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ केले के पौधे की पूजा भी शुभ मानी जाती है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए व्रत सबसे लाभकारी उपाय माना गया है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन पूजन के कौन से शुभ-अशुभ मुहूर्त बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- राशिफल 9 जुलाई: अश्विनी नक्षत्र के चंद्रमा 5 राशियों को...