नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Aaj ka panchang 5 august 2026: आज 5 अगस्त 2026, बुधवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को समर्पित मानी जाती है। ऐसे में आज भगवान शिव के साथ भगवान सूर्य की कृपा पाने का खास संयोग बन रहा है। 5 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि रात 8.43 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साहस मिलता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। देखें आज का पंचांग- पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 05 अगस्त, बुधवार, शक संवत् : 14,श्रावण (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 21, श्रावण मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 21, सफर, 1448 विक्रमी संवत्: श्रावण कृष्ण सप्तमी तिथि रात्रि 08.43 मिनट तक पश्चात अष्टमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र रात्रि 09.18 मिनट तक, श...