नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Aaj ka panchang 5 October 2026, आज का पंचांग: आज 5 अक्तूबर 2026, सोमवार को दशमी तिथि का श्राद्ध है। शास्त्रों के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार के दिवंगत सदस्यों का निधन दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध इस तिथि को किया जाता है। इस समय पितृ पक्ष चल रहे हैं। पितृ पक्ष में पितरों के तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध के लिए अपराह्न काल सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना भी अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। देखें आज पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त। आज का दिशाश...