नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- आज का पंचांग 3 अक्टूबर 2026: आज शनिवार है। पितृ पक्ष चल रहा है और आज अष्टमी श्राद्ध का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। अष्टमी तिथि 4 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने वालों के लिए दिन खास रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आर्द्रा नक्षत्र रात 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा। आज वरियान योग दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा और इसके बाद परिघ योग लगेगा। सूर्य कन्या राशि में रहेंगे।अष्टमी श्राद्ध आज पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म के लिए तिथि को खास महत्व दिया जाता है। जिस पितर की मृत्यु अष्टमी तिथि को हुई हो, उनका श्राद्ध पितृ पक्ष की ...