नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Aaj ka panchang 29 september 2026: आज 29 सितंबर 2026, मंगलवार को तृतीया श्राद्ध है। तृतीया और चतुर्थी तिथि मान्य होने के कारण आज विघ्नराज संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा। चतुर्थी व्रत भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से संकटों से रक्षा होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अति उत्तम माना जाता है। इसलिए आज भगवान गणेश के साथ हनुमान जी की कृपा पाने का शुभ योग बन रहा है। इस समय पितृ पक्ष चल रहे हैं। पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का तृतीया श्राद्ध किया जाएगा। जानें पंचांग से आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- ...