नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Aaj ka panchang 29 July 2026 Ashadha purnima: आज 29 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा है। इसे गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विधान है। पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरि और मां लक्ष्मी का पूजन करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरुओं के प्रति आदर या कृतज्ञता जाहिर करते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और दान करने से अक्षय फल मिलने की मान्यता है। आषाढ़ पूर्णिमा पर अ...