आज का पंचांग 27 अगस्त: सावन पूर्णिमा व्रत आज, भद्रा और पंचक का साया भी, जानें कब मनेगी राखी?
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Aaj ka panchang 27 august 2026, आज का पंचांग: आज 27 अगस्त को सावन पूर्णिमा व्रत है। पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पूर्णिमा तिथि सुबह 09 बजकर 09 मिनट के बाद प्रारंभ होगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 27 अगस्त को पूर्णिमा युक्त चंद्रोदय मिलने के कारण सावन पूर्णिमा व्रत उत्तम रहेगा। आज पूरे दिन भद्रा और पंचक का साया भी रहने वाला है। 28 अगस्त को उदयव्यापी पूर्णिमा मिलेगी, जिससे इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाना शुभ रहने वाला है। 28 अगस्त को पूरे दिन राखी का पर्व मनाया जा सकेगा। इस दिन भद्रा और पंचक की अड़चन नहीं रहेगी। हालांकि राहुकाल का विचार किया जाएगा। सावन पूर्णिमा का स्नान और दान भी 28 अगस्त को किया जाएगा। 28 अगस्त को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, जिसके कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.