नई दिल्ली, जून 26 -- Today Panchang 26 June 2026, Aaj ka panchang: आज 26 जून 2026, शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। एकादशी व्रत पारण के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है, उसके बाद उन्हें लगाए गए भोग या जल और तुलसी दल को ग्रहण करके व्रत खोला जाता है। निर्जला एकादशी व्रत में अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है, इसलिए इस व्रत को जल से खोलना अत्यंत शुभ माना जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना ही शुभ माना जाता है। आप भी देखें व्रत पारण का मुहूर्त और 26 जून का पंचांग।देखें 26 जून 2026 का विस्तृत पंचांग- 26 जून, शुक्रवार, शक संवत् : 05 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 12 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 10 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी तिथि रात्रि 10...