नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Aaj ka panchang 26 august 2026, आज का पंचांग: सावन का महीना अब समापन की ओर है। यह भगवान शिव का अत्यंत प्रिय माह है। मान्यता है कि इस महीने में शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करने से भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। आज 26 अगस्त 2026, बुधवार को सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस तरह से आज श्रीहरि और भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए अत्यंत खास योग बन रहा है। देखें आज का पंचांग। यह भी पढ़ें- 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या असर रहेगा? जानें पंडित जी सेआज का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 26 अगस्त, बुधवार, शक संवत् : 04 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 10 भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083 इस्लाम : 12 रबि-उल्लावल, 144...