आज का पंचांग 23 सितंबर: बुध प्रदोष व्रत आज, देखें बुधवार को पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Aaj ka panchang 23 September 2026, आज का पंचांग: आज 23 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और फलदायी व्रत माना जाता है। जब भी किसी माह की त्रयोदशी तिथि बुधवार के दिन पड़ती है, तो इसे 'बुध प्रदोष व्रत' कहा जाता है। कहा जाता है कि यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के साथ ही कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए उत्तम होता है। मान्यता है बुध प्रदोष व्रत करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और रुकी हुई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्यापार, करियर और बुद्धि में सुधार होता है। यहां देखें बुध प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ-अशुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- आज की भविष्यवाणी (23 सितंबर): शुभता की प्रतीक बनें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.