नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- आज 23 नवंबर 2026, सोमवार को वैकुंठ एकादशी है। वैकुंठ चतुर्दशी पर भरणी नक्षत्र और वरीयान योग का शुभ संयोग बन रहा है लेकिन भद्रा की भी अड़चन रहने वाली है। लेकिन भद्रा रात के समय प्रारंभ होगी इसलिए दिन के समय राहुकाल का ध्यान रखते हुए शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ संपन्न किया जा सकेगा। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि उपरांत पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आज हर-हरि दोनों का आशीर्वाद पाने का शुभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा से जातक को मनवांछित फल मिलता है। हिंदू पंचांग के अ...