नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Aaj ka panchang 23 July 2026: आज 23 जुलाई 2026 को गुरुवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीली मिठाई, हल्दी, पीले वस्त्र आदि अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शाम के समय तुलसी पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। देखें पंचांग से आज 23 जुलाई 2026, गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- राशिफल 23 जुलाई: सिंह में शुक्र-केतु का कुयोग, मिथुन समेत 7 राशिया...