नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Aaj ka panchang 22 July 2026: आज 22 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन भड़ली नवमी मनाई जाती है। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन होता है। यह दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है। जिसका अर्थ है कि इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के देखें शुभ या मांगलिक कार्यों को किया जाता है। भड़ली नवमी पर भगवान विष्णु, मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि भड़ली नवमी के दिन व्रत करने से भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार भड़ली नवमी पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। यहां देखें भड़ली नवमी पर पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।22 जुलाई का विस्तृत पंचांग: 22...