नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Aaj ka panchang 2 July 2026, आज का पंचांग: आज 2 जुलाई 2026 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और अक्षय पुण्य मिलता है। यह दिन गुरु ग्रह मजबूत करने के लिए भी खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से गुरु की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि 2 जुलाई को भगवान विष्णु की पूजा कब करें और उपाय भी।2 जुलाई 2026 का विस्तृत पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार 02 जुलाई, गुरुवार, शक संवत्: 11, आषाढ़ (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 18, आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 16, मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : आषाढ़ कृष्ण द्वितीया प्रातः 09.39 मिनट तक ...