नई दिल्ली, जून 19 -- Aaj ka panchang 19June 2026, आज का पंचांग: आज 19 जून 2026 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए साधक कई उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को किए गए कुछ उपायों से मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है। पंचांग से देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।आज का विस्तृत पंचांग: 19 जून, शुक्रवार, शक संवत् : 29 ज्येष्ठ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 05 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 03 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि सायं 05 बजे तक पश्चात षष्ठी तिथि हर्ष योग दोपहर 02.54 बजे तक पश्चात वज्र योग, बव करण।, चंद्रम...