नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Today panchang 17 July 2026, Anirudh chaturthi Panchang: आज 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को अनिरुद्ध चतुर्थी है। हिंदू पंचांग के अनुसार अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश के 'अनिरुद्ध' यानी बाधारहित या अजेय स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से गणपति बप्पा की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार अनिरुद्ध चतुर्थी पर रवि योग का शुभ संयोग रहेगा, लेकिन भद्रा का साया भी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग अत्यंत शुभ और सफलता प्रदान करने वाला योग माना जाता है, जबकि भद्रा के दौरान शुभ या मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। चतुर्थी तिथि पर चंद्र दर्शन की मनाही होती है, मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को द...