नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर, शनिवार है। आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि 18 अक्टूबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में आज मां कालरात्रि की पूजा करने वाले भक्त सुबह से ही तैयारी करेंगे। शनिवार होने के कारण आज शनिदेव की पूजा भी की जाएगी।आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त-आज का पंचांग आज शनिवार को आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है। यह 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। - दिन...