नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Aaj ka panchang 14 July 2026, आषाढ़ अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त: आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या है। मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जा रहा है। यूं तो साल भर में 12 अमावस्या तिथि आती हैं, लेकिन आषाढ़ माह की अमावस्या का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में व्यक्ति को मोक्ष को प्राप्त करता है। आषाढ़ अमावस्या पर जल, धन, अन्न, वस्त्र और जूते-चप्पल आदि का दान अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। आषाढ़ अमावस्या के दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शां...