नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई, रविवार, शक संवत् : 21 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 28 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 26 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी रात्रि 10.31 मिनट तक। मृगशीर्ष नक्षत्र, वृद्धि योग रात्रि 08.06 मिनट तक पश्चात ध्रुव योग, गर करण। चंद्रमा वृष राशि में सायं 07.07 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा रात्रि 10.31 मिनट से। प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि व्रत।प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत आज आज यानी 12 जुलाई को भगवान शिव की पूजा के लिए खास संयोग बना है। इस बार एक ही दिन रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। ऐसा तिथियों के समय में बदलाव की वजह से हुआ है। रविवार को दिन...