नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Aaj ka panchang 12 august 2026, हरियाली अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त 2026: आज 12 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसे हरियाली अमावस्या या श्रावण अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान और दान का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इस बार सालों बाद हरियाली अमावस्या पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और अमावस्या पर सभी कार्य बिना किसी बाधा के किए जा सकेंगे।सूर्य और चंद्रमा का समय: 12 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर होगा। सूर्यास्त का समय शाम 07 बजकर 03 मिनट है। आज अमावस्या तिथि के कारण चंद्रोदय मान्य नहीं रहेगा और चंद्रास्त शाम 06 बजकर 5...