नई दिल्ली, जून 11 -- Aaj ka panchang 11 June 2026, parama ekadashi today: आज अधिक मास की परमा एकादशी है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। मान्यता है कि परमा एकादशी व्रत पापों के साथ आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाता है। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से भगवान विष्णु की कृपा होती है। जानें आज 11 जून 2026 को परमा एकादशी व्रत के लिए विस्तृत पंचांग- 11 जून, गुरुवार, शक संवत्: 21, ज्येष्ठ, (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 28, ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 24, जिल्हिजा, 1447, विक्रमी संवत: द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि रात्रि 10.37 मिनट तक, रेवती नक्षत्र प्रातः 08.17 मिनट तक पश्चात अश्विनी नक्षत्र, चन्द्रमा मीन राशि में प्रातः 08.17 मिनट तक उपरांत मेष राशि सूर्य उत्तरायण। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम...