नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Aaj ka panchang: आज 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है, जिसे धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। मान्यता है कि आज के दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर सुमद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे। इसलिए आज धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक रहेगा। धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद घर के बाहर दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। आज धनतेरस पर शुक्र प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत करन...