आज का पंचांग (19 अक्टूबर): महाष्टमी और महानवमी दोनों व्रत आज, देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Today panchang 19 October 2026, maa Siddhidatri: आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाष्टमी और महानवमी दोनों ही व्रत हैं। अष्टमी व्रत को रखने वालों को कन्या पूजन और मां महागौरी की पूजा नवमी तिथि प्रारंभ होने से पूर्व करना उत्तम रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक अष्टमी रहेगी और उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि अष्टमी व्रत करने वाले भक्तों के लिए आज 19 अक्टूबर 2026 को कन्या पूजन और हवन पूजन करना उत्तम रहेगा लेकिन व्रत का पारण 20 अक्टूबर को ही किया जाएगा। नवमी व्रत करने वाले भक्त गण हवन और कन्या पूजन 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक नवमी तिथि में कर सकेंगे, क्योंकि इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। हिंदू धर्म शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सोमवार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.