आज का पंचांग (11 नवंबर): भाई दूज आज, देखें तिलक करने के शुभ और चौघड़िया मुहूर्त और राहुकाल भी
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Today panchang 11 November 2026: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। कहते हैं कि भाई दूज के दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करता है और बहन से तिलक करवाता है उसे अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। इस त्योहार की कहानी यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। इस साल भाई दूज 11 नवंबर 2026, बुधवार को है। कहा जाता है कि भाई दूज का तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। भाई दूज पर बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करने से संकटों से रक्षा होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। पढ़ें आज का पंचांग और तिलक करने का शुभ मुहूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.