आज का पंचांग ( 7 अक्टूबर): आज इंदिरा एकादशी व्रत पारण और द्वादशी श्राद्ध, देखें दिन भर के शुभ-अशुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- Aaj ka panchang 7 October 2026, आज का पंचांग: आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को इंदिरा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। जिन भक्तों ने 6 अक्टूबर को एकादशी व्रत किया था, वे आज सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 08 बजकर 38 मिनट के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं। आज बुधवार होने के कारण यह दिन भगवान श्रीगणेश की उपासना के लिए अति उत्तम माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को माना जाता है। मान्यता है इस दिन गणपति बप्पा को दूर्वा घास अर्पित करने और मोदक का भोग लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस समय पितृ पक्ष चल रहे हैं। आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध है। आज उन पितरों या परिवार के दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया जाएगा जिनका निधन द्वादशी तिथि को हुआ हो। देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- कुंभ रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.