नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Aaj ka panchang 14 October 2026, नवरात्रि के चौथे दिन का पंचांग: आज 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से रोगों और शोकों से मुक्ति मिलती है और आयु, यश और बल की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। श्रीगणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। मान्यता है कि बुधवार के दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा करने से संकटों से रक्षा होती है और बुद्धि, ज्ञान और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में ...