आज का पंचांग ( 10 अक्टूबर): सर्वपितृ अमावस्या आज, देखें श्राद्ध, तर्पण और स्नान-दान के सभी मुहूर्त
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Aaj ka panchang 10 October 2026, आज का पंचांग: आज 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को पितृ पक्ष का आखिरी दिन है। आज सर्वपितृ अमावस्या मनाई जा रही है। मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। जिन पितरों के मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती उनका भी आज श्राद्ध कर सकते हैं। इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जब अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ती है तो शनि अमावस्या का शुभ योग बनता है। यह दिन पितरों के साथ शनि कृपा पाने के लिए अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। पितृ तृप्त होते हैं और अपने वंशजों पर आशीर्वाद बरसाते हैं। शनि अमावस्या का दिन शनि पीड़ा से बचने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.