नई दिल्ली, अगस्त 7 -- पंचांग हिंदू धर्म का पारंपरिक वैदिक कैलेंडर है, जिसमें मुख्य रूप से आज का दिन, आज की तिथि, आज का चौघड़िया (aaj ka choghadiya), वार, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, चंद्रमा की स्थिति, शुभ-अशुभ मुहूर्त के साथ ही व्रत-त्योहारों के बारे में पता चलता है। कई लोग व्रत-त्योहार, पूजा-पाठ, यात्रा और कोई जरूरी काम करने से पहले पंचांग देखते हैं। लेकिन पंचांग दैनिक जीवन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेने में भी मदद कर सकता है।आज का पंचांग कैसे पढ़ें हिंदू पंचांग में योग, करण, आज का चौघड़िया (aaj ka choghadiya) जैसी विभिन्न जानकारियां होती है। कई लोग पंचांग के बारे में जानते हैं और वे आसानी से पंचांग देख लेते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार पंचांग देख रहे हैं और आपको समझना मुश्किल लग रहा है तो चिंता न करें। हम ...