नई दिल्ली, जुलाई 7 -- तुला राशिफल 8 जुलाई 2026: दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त और दबाव वाली रह सकती है। छोटे काम भी समय ले सकते हैं। मन में यह भावना आ सकती है कि लोग आपकी बात पूरी तरह नहीं समझ रहे। ऐसे में हर बात खुलकर बताने के बजाय जरूरी बात ही रखें। कामकाज, सेहत और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों पर फोकस रखना बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को ऑफिस, पड़ोस या परिवार के दायरे में अनचाही बहस से बचना होगा। सुबह के हिस्से में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए जवाब देने से पहले दो पल रुकें। दिन बढ़ने पर माहौल हल्का होगा और लोगों से तालमेल बनना आसान लगेगा। जिन मामलों में आप अकेले जूझ रहे थे, उनमें किसी का सहयोग मिल सकता है। गुरु करियर पक्ष को संभाल रहे हैं, इसलिए मेहनत बेकार नहीं जाएगी। फिर भी मंगल का असर यह कहता है कि जल्दबाजी या तकरार से बचें।तुला लव राशिफल रिश्त...