नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Libra Horoscope today 1 august tula rashifal:रचनात्मकता, सीखने की इच्छा और लोगों से जुड़ने का मूड आज मजबूत रहेगा। मन में हल्की उत्सुकता भी रहेगी और अपने काम को थोड़ा बेहतर करने की चाह भी। अगर किसी प्रस्तुति, प्रतियोगिता, इंटरव्यू, चर्चा या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना है, तो आप सामान्य से अधिक तैयार और सजग दिखेंगे। काम के बीच भी खुशी के छोटे पल मिल सकते हैं। बच्चों, शौक, कला, लेखन, खेल या किसी पसंदीदा गतिविधि में समय देने से मन हल्का होगा। सामाजिक दायरा भी सक्रिय रहेगा, इसलिए किसी दोस्त, टीम या समूह से उपयोगी बात निकल सकती है। करियर पक्ष में चल रही जिम्मेदारियां बड़ी हैं, पर ऊपर से दबाव होने के बावजूद आप संभलकर आगे बढ़ सकते हैं। सूर्य और गुरु आपकी छवि को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए लोगों पर अच्छा असर ...