आज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- गांधी जयंती के अवसर पर साकची स्टेट माइल रोड में जनवादी लेखक संघ सिंहभूम इकाई की ओर से आज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता अशोक शुभदर्शी ने की, संचालन वरुण प्रभात ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जन आंदोलन का अर्थ केवल सत्ता के खिलाफ भीड़ नहीं, बल्कि अधिकार, सम्मान और बेहतर समाज के लिए सामूहिक आवाज है। गांधी को याद करना आंदोलन की नैतिक चेतना को समझना है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, जनभागीदारी और नैतिक साहस को परिवर्तन का साधन बनाया।वक्ताओं ने कहा कि आज विरोध को परिवर्तन की दिशा देना बड़ी चुनौती है। गांधी के लिए आंदोलन सत्ता से संघर्ष के साथ समाज सुधार भी था। सत्याग्रह केवल धरना नहीं, सत्य के प्रति आग्रह है।गोष्ठी को शैलेंद्र अस्थाना, राजदेव सिन्हा, ज्योत्सना अस्थाना समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.